- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये क्या, एक Google...
ये क्या, एक Google सर्च...और महिला के अकाउंट से उड़ गए 1,00,000 रुपए!
हम सब जब किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल सर्च करते हैं लेकिन ऐसा करना कभी आपको भारी भी पड़ सकता है ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि एक महिला के साथ ऐसा हो गया है. दरअसल, दिल्ली की एक महिला को गूगल सर्च पर एक गलती की वजह से 1 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया.
ईस्ट दिल्ली में सीमापुरी में रहने वाली एक महिला को क्या पता था कि गूगल सर्च पर एक छोटी सी गलती उसे फ्राड का शिकार बना देगी.
आजकल धोखाधड़ी करने वाले किसी भी प्लैटफॉर्म को नहीं छोड़ रहे हैं. अब धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों ने गूगल सर्च को अपना नया हथियार बना लिया है. वैसे आपको बता दें कि इस तरह की धोखाधड़ी में गूगल की कोई भूमिका नहीं है बल्कि गूगल की सेवाओं का गलत इस्तेमाल कर इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है.
धोखाधड़ी की शिकार हुई महिला एक प्राइवेट फर्म में काम करती है. इस महिला को अपने ई-वॉलेट अकाउंट से जुड़ीं कुछ शिकायत थी जिसके लिए उसने कस्टमर केयर पर बात करने के लिए गूगल पर कॉन्टेक्ट नंबर सर्च किया.
अपने ई-वॉलेट अकाउंट से गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत करने के लिए वह कस्टमर केयर पर बात करना चाह रही थी. गूगल सर्च करने के बाद एक कॉन्टैक्ट नंबर सामने आया. महिला को लगा कि यही कस्टमर केयर का फोन नंबर होगा. बाद में पता चला कि गूगल सर्च से दिखने वाला कस्टमर केयर का नंबर किसी फ्रॉडस्टर का था जिसने ई-वॉलेट कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बनकर महिला से बात की.
महिला ने कस्टमर केयर का नंबर समझकर फोन पर अपनी कार्ड डिटेल शेयर कर दीं ताकि उसे ई-वॉलेट कंपनी से रिफंड मिल जाए. इससे पहले कि महिला को कुछ शक होता, उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपए उड़ गए.
इससे पहले मुंबई में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. धोखाधड़ी करने वालों ने गूगल सर्च पर EPFO ऑफिस का नंबर बदल दिया था. जब लोग उस नंबर पर फोन लगाते तो उनकी पर्सनल डिटेल लेकर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते. इस तरह की धोखाधड़ी के कई लोग शिकार हुए.
बता दें, गूगल और गूगल मैप्स पर नंबर चेंज करने का विकल्प मौजूद होता है जिससे कोई भी यूजर वहां जाकर किसी दुकान, बैंक या संस्था का नंबर बदल सकता है. हालांकि, अब इस सुविधा का गलत इस्तेमाल होने लगा है तो गूगल से मिली हर जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, हमेशा अलर्ट रहें.
गूगल ने इन शिकायतों का संज्ञान लिया है लेकिन फिलहाल गूगल पर फोन नंबर एडिट करने का विकल्प मौजूद है.