10 मिनट की कहकर 8 घंटे में भी नहीं भरी उडान फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली
एयर इंडिया की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट के 400 पैसेंजर्स को बुधवार रात भारी परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी इस फ्लाइट के पैसेंजर्स से कहा गया कि 10 मिनट में प्लेन शिकागो के लिए टेकऑफ करेगा।
लेकिन 8 घंटे के इंतजार के बाद पैसेंजर्स से दूसरे प्लेन में बैठने को कहा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 777 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार रात 2 बजे टेकऑफ करना था।
बोले 10 मिनट के बाद फ्लाइट टेकऑफ करेगी
पहले पैसेंजर्स से कहा गया कि 10 मिनट के बाद फ्लाइट टेकऑफ करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 8 घंटे बाद भी तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई। गुरुवार सुबह अनाउंस हुआ कि फ्लाइट चेंज करनी होगी। नए एयरक्रॉफ्ट में लगेज ट्रांसफर करने के लिए दोबारा सिक्युरिटी चेक से होकर गुजरना होगा। एयर इंडिया की इस पूरी प्रोसेस में पैसेंजर्स का काफी समय बर्बाद हुआ। पैसेंजर्स को सुबह ब्रेकफॉस्ट ऑफर किया गया, फिर दूसरे एयरक्रॉफ्ट में बैठाया गया।
Next Story