लाइफ स्टाइल

6 GB रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए - फीचर्स

Special News Coverage
2 March 2016 9:47 AM GMT
Vivo Xplay5 Elite


मोबाइल कंपनी वीवो ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 6GB रैम है। यही नहीं, इसमें और भी कई अच्छे फीचर्स हैं। वीवो Xplay5 Elite की कीमत करीब CNY 4,288 (करीब 44,300 रुपए) होगी। इस फोन के साथ ही कंपनी ने इस मॉडल का एक अफोर्डेबल वर्जन Vivo Xplay5 भी लॉन्च किया, जिसमें 4 GB रैम दी गई है। चीन में इन फोन्स की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी।

फीचर्स ?

- स्क्रीन- 5.43 inch super AMOLED
- रेजोल्युशन- 1440x2560 pixels (QHD display)
- प्रोसेसर- 2.15 GHz Qualcomm quad-core Snapdragon
- RAM- 6 GB
- स्टोरेज मेमोरी- 128 GB (non expandable)
- OS- एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो
- कैमरा- 16 MP रियर /8 MP फ्रंट
- बैटरी- 3600 mAh (non removable)

इस फोन में 3600 mAh की बैटरी लगी है और ये भी नॉन रिमूवेबल है। सिक्युरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

- इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 4 कोटिंग के साथ 5.43 इंच की डुअल कर्व सुपर AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्युशन 1440x2560 pixels है।

- Vivo Xplay5 Elite में Qualcomm quad-core Snapdragon 820 प्रोसेसर लगा है, जो 2.15GHz की स्पीड देता है। इसमें एड्रेनो 530 GPU भी दिया है। वहीं इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6 GB की रैम है।

- कैमरे की बात करें तो Vivo Xplay5 Elite में 16 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा लगा है, जो सोनी IMX298 सेंसर के अलावा डुअल टोन LED फ्लेश से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
VIA : Dainik Bhaskar
Next Story