
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मैनपुरी दीवानी कोर्ट...
मैनपुरी दीवानी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग, तारीख पर आई विवाहिता को लगी दो गोली

मैनपुरी में दीवानी स्थित कोर्ट में तब भगदड़ मच गई जब कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई इस फायरिंग में तारीख पर आई विवाहिता को दो गोलियां लगी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बतादें कि कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ निवासी 29 साल की रूबी का अपने पति रत्नेश के साथ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में चल रहा है। डेढ़ साल पहले रूबी को उसके पति ने ससुरालीजनों की मदद से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से रूबी अपनी बहन के घर दिल्ली रह रही है।
शनिवार को मैनपुरी दीवानी कोर्ट में दायर मुकदमे की रूबी दिल्ली से तारीख करने आई थी। जब वह दीवानी के गेट पर पहुंची। तभी एक बाइक पर आए पति रत्नेश पुत्र रामदास ने रूबी को दो गोलियां मारी। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। गोली चलते ही दीवानी परिसर में भगदड़ मच गई।
जिला अस्पताल में रूबी ने उपचार के दौरान जानकारी दी कि उसके पति से उसका भरण पोषण और दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। वह दिल्ली से तारीख पर आई थी। दीवानी के गेट पर उसके पति रत्नेश ने उसे गोली मारी। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं आई है। महिला को गंभीर होने पर सैफई रेफर कराया गया है।
