Top Stories

14 IPS transferred in Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश में 14 आईपीएस के तबादले, अमरोहा के एसपी विनीत जायसवाल बने

Shiv Kumar Mishra
15 April 2022 3:36 AM GMT
14 IPS transferred in Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश में 14 आईपीएस के तबादले, अमरोहा के एसपी विनीत जायसवाल बने
x

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अत्यधिक प्रभावशाली बनाने के उदेश्य से एक दर्जन के आसपास जिलों के कप्तान बदल दिए। जिसमें अमरोहा , हाथरस , मुरादाबाद , संतकबीर नगर , महराजगंज , बलरामपुर , चित्रकूट, कुशीनगर समेत की जिलों के एसपी बदल दिए गए है।

देखिए पूरी सूची

एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार को प्रतीक्षा में किया गया है। जबकि उनकी जगह पर एस पी बलरामपुर हेमंत कुटियाल को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है।

14 IPS transferred in Uttar Pradesh:एसपी हाथरस विनीत जायसवाल एसपी अमरोहा बनाए गए है, विनीत जायसवाल जब हाथरस उबल रहा था उस विपरीत परिसतिथि में हाथरस के कप्तान बनाए गए थे और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर एक मिशाल कायम की थी। जबकि एस पी अमरोहा श्रीमती पूनम प्रतीक्षा में रखी गई है।

सेनानायक 8 वी PAC बरेली राजेश कुमार सक्सेना एस पी बलरामपुर बनाए है।

एस पी रामपुर अंकित मित्तल सेनानायक 8 वी PAC बरेली बनाए गए है।

अशोक कुमार DGP आफिस से एस पी रामपुर बनाए गए है।

एस पी संतकबीर नगर आईपीएस कौस्तुभ एस पी महराजगंज बनाए है।

अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार गोरखपुर नगर से एस पी संतकबीर नगर बनाए गए है।

एस पी महराजगंज प्रदीप गुप्ता सेनानायक 37 वी PAC कानपुर नगर भेजे गए है।

आईपीएस विकास वैद्य को SP हाथरस बनाया गया है।

आईपीएस अतुल शर्मा द्वितीय को SP चित्रकूट बनाया गया है।

आईपीएस धवल जायसवाल SP कुशीनगर बनाया गया है जबकि एसपी सचीन्द्र पटेल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

Next Story