
- Home
- /
- Top Stories
- /
- देवरिया में जमीनी...
देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई 6 लोगों की हत्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भी मारी गोली, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई 6 लोगों की हत्या।
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक गांव में आपसी विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। 6 लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। 6 लोगों की हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पीड़ित परिवार के साथ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में खूनी रंजिश
छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है। जमीन को लेकर को पक्षों में विवाद चल रहा था। इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की भी मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादातर सदस्य प्रेम चंद्र यादव के परिवार के हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी वजह से आपसी रंजिश बनी रहती थी।
डीएम और एसपी पहुंचे गांव
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले में जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।
Also Read: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम

उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।