
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्लास्टिक सर्जरी के...
प्लास्टिक सर्जरी के दौरान गई इस अभिनेत्री की जान

कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज (Kannada Actress Chethana Raj) का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। घटना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। वह सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
अस्पताल के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है। इसे पोस्टमार्टम के लिए अन्य अस्पताल ले जाया जाएगा। वहीं चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि चेतना 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे डेली सोप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।
डॉक्टर्स ने चेतना को 45 मिनट तक सीपीआर दिया। चेतना को बचाया नहीं जा सका। आईसीयू इंटेसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने पुलिस को बताया कि 6.45 पर चेतना को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शेट्टीज क्लीनिक के डॉक्टर्स को पहले से ही पता था कि उनकी मौत हो चुकी है।
