
- Home
- /
- Top Stories
- /
- पहले जयमाल फिर सात...
पहले जयमाल फिर सात फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार ,आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया?

शादी के रस्मों में सात फेरे लेने के बाद सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते है लेकिन यहां पर पर शादी के सभी रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। अलीगढ़ के एक गांव में सोमवार की रात उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शादी में जयमाल और फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्हे की तीन कटी अंगुलियों पर दुल्हन की नज़र पड़ गई थी। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया।
मामला, जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सिरोली गांव का है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के इनकार के बाद भी वर पक्ष ने शादी कराने पर काफी जोर दिया लेकिन दुल्हन किसी भी तरह राजी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
गांव सिरोली में सोमवार को एक युवती की शादी थी। शाम को जिला बुलंदशहर के छतारी के गांव सालाबाद से बारात आ गई। बारात चढ़ने के बाद शादी की रस्में विधिवत रूप से हो रही थीं। कन्यादान के समय दुल्हन की निगाह अचानक दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो उसने देखा कि लड़के की हाथ की तीन अंगुली कटी हुई हैं, जिसे देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए। मामला बढ़ता देख पुलिस भी पंहुच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
