राष्ट्रीय

पीलीभीत में योगी पर अखिलेश का तंज, बोले काका गए..तो ...

सुजीत गुप्ता
19 Feb 2022 11:28 AM GMT
पीलीभीत में योगी पर अखिलेश का तंज, बोले काका गए..तो ...
x

उत्तर प्रदेश का यह चुनाव सूबे का भविष्य तय करेगा। भाजपा की रीतियों और नीतियों पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसे। ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने अपने घोषणा पत्र पर भी विचार रखे। साथ ही जिले में चारों सीटों को जिताने का आवाहन जनता जर्नादन से किया। अपने भाषण के आखिर में अखिलेश यादव ने सदर सीट के प्रत्याशी डा.शैलेंद्र सिंह गंगवार, बीसलपुर में दिव्या गंगवार समेत बरखेडा के हेमराज वर्मा व पूरनपुर से प्रत्याशी आरती के लिए वोट भी मांगे। इसके बाद वह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।

अखिलेश ने इस दौरान सीएम योगी पर काका तंज कसा। वापस हुए तीन कृषि कानून को अखिलेश यादव ने काका बताया। पीलीभीत में अपने 45 मिनट के संबोधन में अखिलेश ने कहा कि काका गए तो अब बाबा भी जाएंगे। नौजवान और किसान इस बार भाजपा की भाप निकाल देंगे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story