
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Akhilesh Yadav attack...
Akhilesh Yadav attack Yogi Govt: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला

एक दिन के ठहराव के बाद शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्राइस नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत अब क्रमश: 102.61 रुपये प्रति लीटर और 93.87 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई।
वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। और ट्वीट कर लिखा, "जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित!"
बता दे कि 4 नवंबर, 2021 से ईंधन की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन पेट्रोल और डीजल की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 137 दिनों का अंतराल 22 मार्च को समाप्त हुआ। तेल कंपनियां तब से 24 मार्च और 1 अप्रैल 2022 को छोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही थीं। 12 दिनों में यह 10वीं बढ़ोतरी है।
जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 2, 2022
ये है भाजपाई महंगाई का गणित!