Top Stories

अखिलेश यादव ने बताया, बनारस में पीएम के साथ सीएम योगी ने गंगा मेंं क्यों नहीं लगाई डुबकी

अखिलेश यादव ने बताया, बनारस में पीएम के साथ सीएम योगी ने गंगा मेंं क्यों नहीं लगाई डुबकी
x

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम (कॉरिडोर) का लोकार्पण करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे ताे दूसरी ओर अखिलेश यादव एक के बाद एक सवाल दागते जा रहे हैं। जौनपुर में विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने समझदार हैं उन्होंने मां गंगा में डुबकी नहीं लगाई।

वह जानते हैं मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा हो चुका है। यदि चंबल नदी का पानी नदी में नहीं मिलता तो डुबकी लगाने लायक भी नहीं होता। आज जौनपुर में गोमती की क्या स्थिति है यह आप से छूपा नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार महंगाई कम नहीं पा रही है। इससे उनके सांद और विधयाक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा लोगों के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। 400 से अधिक सीटें सपा जीतेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा कि लोगों की आय दो गुनी हो जाएगी। स्थिति यह है कि मंहगाई दो गुनी हो गई है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। यदि किसान कोरणा काल मे यदि किसान खेतों में काम नाहींहैं किये होते तो देश की अर्थ व्यवस्था और चौपट हो जाती। माफियाओं पर बुलडोजर चलाई जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर जिले में माफिया हैं।प्रदेश सरकार इन मामलों की सूची क्यों नहीं क्यों नहीं करती है।

अभिषेक श्रीवास्तव

अभिषेक श्रीवास्तव

    Next Story