Top Stories

आगरा में दो दिनों तक बंद रहेंगे जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल, जानिए क्या है कारण

All schools up to 12th in Agra will remain closed for two days, DM issued order
x

आगरा में दो दिनों तक बंद रहेंगे जिले के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल।

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले के सभी स्कूल कल और परसो दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

UP News: यूपी के आगरा जिले में दो दिन यानी की 11 और 12 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद किया गया है। इस आदेश का पालन ना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राम बारात और जनकपुरी के चलते आगरा प्रशासन ने 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जनकपुरी महोत्सव के चलते जिले के नर्सरी से 12वीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। वहीं आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजी जनकपुरी

इस बार आगरा के संजय प्लेस में जनकपुरी सजाई गई है। पूरे संजय प्लेस को रंग-बिरंगी लाइटिंग के माध्यम से सजाया जा रहा है। साथ ही हर रास्ते पर बड़े-बड़े गेट और झांकियां बनाई गई है। लोगों ने भी अपने घरों पर सजावट की है। जनकपुरी का मुख्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। आगरा में ऐतिहासिक राम बारात निकाली गयी। जिसमें प्रभु श्री राम मां जानकी का वरण करने के लिए संजय प्लेस स्थित जनक महल पहुंचेंगे। यह महोत्सव चार दिनों तक चलेगा। वहीं लोगों की भीड़ के चलते, पुलिस ने डायवर्सन भी किया है।

क्या होगा रूट डायवर्जन

आगरा में कल यानी कि मंगलवार को राम बारात निकली गई। चार दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी को देखते हुए आगरा प्रशासन में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 11 से 14 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के दौरान रात 11:00 बजे से शहर में खुलने वाली भारी वाहनों की नो एंट्री नहीं खुलेगी। वहीं ये कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हर दिन रात 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नो एंट्री खोली जाएगी।

इन जगहों पर रहेगी पार्किंग

जनकपुरी महोत्सव देखने आने वाले लोगों के लिए दोपहिया ,चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग आयकर भवन, आगरा नगर निगम और सूरसदन, सेंट पॉल स्कूल ,संजय टॉकीज ,जीएसटी कार्यालय परिसर, सेंट पीटर्स कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Also Read: जब प्रधानमंत्री मुरार जी देसाई को जयप्रकाश जी से मिलने आना पड़ा था पटना आना

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story