
- Home
- /
- Top Stories
- /
- CM बनने से पहले एक्शन...
CM बनने से पहले एक्शन में भगवंत मान, चन्नी के मंत्रियों को लेकर यह आदेश जारी

16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 'बॉस' बनने से पहले भगवंत मान ने अपना पहला फरमान जारी कर दिया है। भगवंत मान ने वीवीआईपी की सुरक्षा पर कैंची चला दी है।
शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं उसके मुताबिक कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का ऑर्डर दिया गया है। पुलिस विभाग ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक 13 पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर सहित कुल 122 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें राज्य के कई पूर्व मंत्री भी हैं हालांकि, पहले से केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के आदेश पर बादल परिवार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी को मिली सुरक्षा को वापस नहीं लिया जाएगा।
इनकी सुरक्षा ली गई वापस
जिन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें मनप्रीत बादल, राजकुमार वेरका, रणदीप सिंह नाभा, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी शामिल हैं। इसके अलावा नवनिर्वाचित विधायक राणा केपी सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अरुणा चौधरी, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। पूर्व विधायकों में नवजोत कौर सिद्धू, अरुण नारंग, रुपिंदर कौर रुबी, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह बैंस और अनिल जोशी आदि की भी सुरक्षा हटा दी गई है।
