Top Stories

Begusarai Breaking News : बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के लिए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Shiv Kumar Mishra
14 Sep 2022 6:17 AM GMT
Begusarai Breaking News : बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के लिए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
x

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम 6 बजे एनएच पर बाइक सवारों दो लोगों ने जो तांडव किया उसका खामियाजा तो जनता भुगत रही है।बेगूसराय पुलिस ने भी अपनी खानापूर्ति करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।पुलिस को समस्तीपुर में दो युवक संदिग्ध के रूप में पकड़े गए हैं जो बेगूसराय के हैं,पुलिस को अंदेशा हैं कि इन्हीं लोगों का हाथ इस कांड में भी हो।

दरअसल , दोनों युवकों ने बेगूसराय ने पुलिस की तैनाती की पोल खोलते हुए 30 किलोमीटर के दायरे में गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया। इसमें 11 लोगों को गोली लगी। इस गोली बारी में चंदन की मौत हो गई जबकि एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। आतंकी घटनाओं की तरह बेगूसराय में दहशत फैलाने के लिए की गई यह कोशिश बिहार का पहला ऐसा मामला है।

समस्तीपुर से हिरासत में 2 संदिग्ध

समस्तीपुर के उजियारपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात NH-28 पर बहिरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मिले है। दोनों की उम्र करीब 25-26 साल है। पुलिस को शक है कि बेगूसराय में इन्हीं दोनों ने फायरिंग की थी। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Next Story