Top Stories

बड़ी खबर दिल्ली में गेंगवार: रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग में चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप, देखिये तस्वीर और वीडियो

Shiv Kumar Mishra
24 Sep 2021 9:02 AM GMT
बड़ी खबर दिल्ली में गेंगवार: रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग में चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप, देखिये तस्वीर और वीडियो
x
क्या देश की राजधानी दिल्ली भी नहीं सुरक्षित

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी में चार लोंगो की मौत हो गई. जिसमें दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग में 3 अपराधी मारे गए है जबकि एक अन्य की भी मौत की खबर मिली है फिलहाल चार लोंगों की मौत की खबर है. दिल्ली की रोहिणी जेल में चली गोलियां। गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और उसके दो साथियों की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या। एक वकील को भी लगी गोली। वकील की ड्रेस में थे हमलावर.

वकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं। जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत हो गई।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना पर वकील ललित कुमार पर बताया कि घटना गोगी की सुनवाई के दौरान हुई। जज, स्टॉफ और वकील भी मौजूद थे। सुनने में आया है कि हमारी एक इंटर्न के पैर में भी गोली लगी है। घटना आज लगभग 1-1.5 बजे की है। सुबह ठीक से चेकिंग नहीं हो पाती है। बहुत बड़ी लापरवाही है|


देश की राजधानी भी अब सुरक्षित नजर नहीं आ रही है.


दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग का वीडियो। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर गोलियां चलाईं, जिसकी मौत हो गई है। पुलिस ने तीन हमलावरों को भी मार गिराया है।




Next Story