
महिला के साथ बंद कमरे में नेता जी की मस्ती! वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली

bjp leader video with woman goes viral: मुंबई, 12 जुलाई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया है जिसमें वह कथित तौर पर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक पार्टी नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भाजपा के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का यौन उत्पीड़न करते हुए कैमरे में कैद हुए।
— Kavish Aziz Lenin (@azizkavish) July 12, 2022
(वीडियो को पीड़िता द्वारा रिकॉर्ड और शेयर किया गया था) pic.twitter.com/Lxrv2kHVhp
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, ''श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है।'' वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिख रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा, ''उचित कार्रवाई की जाएगी।''
वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन उन्होंने धोखा दिया। वीडियो में देशमुख महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं जिसे कथित तौर पर किसी कमरे में बनाया गया है। इस वीडियो को Kavish Aziz Lenin ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।
