
- Home
- /
- Top Stories
- /
- दुल्हन ने दुल्हे को...
Top Stories
दुल्हन ने दुल्हे को नहीं पहनाई वरमाला, लौट गई बारात
अभिषेक श्रीवास्तव
26 April 2022 1:24 PM IST

x
जयमाल को दौरान स्टेज पर दुल्हन ने दुल्हे को वरमाला पहनाने से पहनाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।
बरेली के रामनगर थानाक्षेत्र निवासी एक ग्रामीण के बेटे की शादी सिरौली थानाक्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की बेटी से तय की गई थी। रविवार को बारात बड़ी धूमधाम से पहुंची तो उसे एक स्कूल परिसर में ठहराकर आवभगत की गई। विवाह की कुछ रस्में पूरी करने के बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। दुल्हन वरमाला पहनाने के लिए स्टेज पर पहुंची, तो दूल्हे का रंग देखकर वह भड़क गई।
उसने माला फेंकते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात लौट गई।
Tags#Bareli

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story