Top Stories

राजधानी लखनऊ में BBD में पढ़ने वाली छात्रा की हुई हत्या, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bullet fired at party in Lucknow, student studying in BBD dies
x

राजधानी लखनऊ में BBD में पढ़ने वाली छात्रा की हुई हत्या।

यूपी के राजधानी लखनऊ में एक पार्टी के दौरान अचानक गोलियां चलने लगी, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई है।

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छात्रा को गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा लखनऊ के बीबीडी (BBD) में पढ़ई करती थी, जिसकी कल रात में गोली लगने से मौत हो गई है। दयाल रेजीडेंसी के मकान नंबर ए 9 में शराब पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने लगी। गोली की आवाज सुनकर वहीं अफरातफरी मच गई। इसमें छात्रा को गोली लग गई थी। चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित दयाल रेजीडेंसी में छात्रा निष्ठा तिवारी की मौत हुई। गोली लगने के बाद निष्ठा तिवारी को आनन-फानन में लड़के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से आदित्य पाठक नाम के छात्र सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। निष्ठा बीबीडी में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी और हरदोई की रहने वाली थी। उसके पिता संतोष तिवारी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कन्नौज में तैनात हैं। वहीं उनका पूरा परिवार हरदोई में रहता है।

इंस्टाग्राम के जरिए परेशान करता था लड़का

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले बताया था कि आदित्य नाम का एक लड़का इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे परेशान करता है। इस पर उसके पिता ने लड़के को ब्लॉक करने की बात कही थी। छात्रा के पिता का कहना है कि बुधवार रात उनकी बेटी गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बीबीडी में गई थी, उसके बाद कैसे उस लड़के ने उनकी बेटी को परेशान किया और दयाल रेजिडेंसी लेकर गए, इसकी उनको जानकारी नहीं है। लड़की के पिता आदित्य को पेशेवर अपराधी बताते हुए उसको कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

लोहिया अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना

इस मामले पर एडीसीपी अली अब्बास ने कहा कि रात गोली लगने के बाद लड़की को लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को लोहिया अस्पताल की ओर से सूचित किया गया कि एक लड़की है, जो ब्रॉट डेड है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रात में गोली चली है, जिसमें लड़की को इंजरी हुई। विस्तृत तरीके से पूछताछ हुई तो मालूम चला लड़की हरदोई की रहने वाली है।

Also Read: यूपी में आज बरसेंगे बादल, होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story