
- Home
- /
- Top Stories
- /
- दिल्ली से लौट रहे...
दिल्ली से लौट रहे कैबिनेट मंत्री के बेटे की पलटी कार

यूपी के बरेली में गुरुवार को हादसा हो गया। दिल्ली से बरेली लौट रहे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे की कार झुमका चौराहे के पास पलट गई। हादसे में वह बाल बाल बच गए। जबकि ड्राइवर को हल्की चोट आई हैं।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे। जैसी ही उनकी कार परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से आगे बढ़ी। इसी दौरान उनकी कार बजरी में फिसल गई। लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
राहगीरों को घटना का पता चला तो उन्होंने दोनों को कार से निकाला। इसके बाद मिनी बाईपास पर रहने वाले मित्र सर्वेश ठाकुर को घटना की सूचना दी। सर्वेश ने अपने मित्रों के साथ पहुंचे। दोनों को साथ लेकर शहर लाए। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट लगी है। जबकि वह दोनों लोग सकुशल घर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी बाहर निकाला।
