
- Home
- /
- Top Stories
- /
- डायल 112 का सराहनीय...
डायल 112 का सराहनीय कार्य घायलों को पहुंचाया अस्पताल पेड़ से टकराई बाइक तीन बच्चे गंभीर घायल

झिंझाना से गोगवान जाने वाले रास्ते पर रात करीब 9 बजे एक बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल किशोरों को शामली हॉस्पिटल भेजा। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
थाना कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी नाहिद पुत्र फुरकान और सुल्तान पुत्र फारूख बाइक से गांव गोगवान जा रहे थे। किसी कारणवश उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में नाहिद और सलमान दोनों को गम्भीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने दोनों किशोरों को शामली के हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल किशोर 14 और 15 साल के हैं। पेड़ में बाइक टकराने का कारण संतुलन खराब होना बताया जा रहा है।
बाइक को नाहिद चला रहा था। गांव के निवासी एक मस्जिद के मौलवी हाजी ईरशाद ने बताया कि रात में ही दोनों बच्चों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। नाहिद केसर की हड्डी टूटने की वजह से वह खतरे में है, जबकि सलमान खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि दोनों के ही परिवार गरीब हैं। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं।