Top Stories

यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दलित वोटर्स को साधने की है रणनीति

Congress President Mallikarjun Kharge will contest elections from UP eyes on Dalit voters
x

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को यूपी से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रह है। पढ़िए पूरी खबर...

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुवाव 2024 में सभी की नजर यूपी में ज्यादा सीटें जीतने पर हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत की तलाश में है। यूपी में कांग्रेस बड़ा दाव चलने जा रही है, यूपी में कांग्रेस अपने अध्यक्ष को ही मैदान में उतारने की सोच रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को यूपी से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रह है। इसके पीछे की रणनीति दलित वोटर्स को कांग्रेस के पक्ष में करने का है। यूपी में दलित वोटर्स बसपा से दूर हो गए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा मात्र एक सीट पाई थी। बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के उमाशंकर सिंह विधायक बने।

मायावती ने साफ कर दिया कि वह न तो I.N.D.I.A के साथ और न NDA के साथ जाएंगी। अब यूपी में दलित वोटर्स पर सभी राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है। कांग्रेस दलित वोटर्स साधने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे को यूपी से चुनाव लड़ाने की रणनीति बना रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर प्रदेश की किसी आरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे दलित वोटों पर पकड़ बनाने में मदद मिल सकेगी।

इटावा और बाराबंकी से चुनाव लड़ने की उम्मीद

मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस इटावा या फिर बाराबंकी से चुनाव लड़ा सकती है। इसके आपपास के सीटों पर सपा को फायदा हो सकता है, क्यों‌कि कांग्रेस और सपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। खरगे अपनी परंपरागत सीट समेत दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया कि खरगे के अलावा वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा प्रियंका गांधी को प्रयागराज, फूलपुर या फिर वाराणसी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। स्वास्थ्य कारणों से अगर सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार करती हैं तो प्रियंका अपनी मां की जगह लेने के लिए सबसे बेहतर विकल्प होंगी।

Also Read: CM Yogi: उज्जैन पहुंचे सीएम योगी, किया महाकाल के दर्शन

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story