- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Delhi New CM Atishi:...
Delhi New CM Atishi: मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद भी केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, कही ये बात
Delhi New CM Atishi: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद भी सीएम आतिशी अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं. इस दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की कुर्सी के बगल में दूसरी कुर्सी पर बैठी नजर आईं. सीएम का पदभार संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है. उनका इंतजार रहेगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, "आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी."
'भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं'
दिल्ली की सीएम ने कहा कि, "भरत जी ने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था. भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया." उन्होंने आगे कहा कि, "मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे. तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करती रहेगी."
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं आतिशी
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों से अब बस 4-5 महीने का वक्त ही बचा है. ऐसे में केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाला है. इसी के साथ वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
आतिशी के साथ पांच मंत्रियों ने भी ली थी शपथ
बता दें कि आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. आतिशी के बाद सबसे पहले सौरभ भारद्वार ने शपली और उनके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सबसे आखिर में मुकेश अहलावत ने शपथ ली थी. बता दें कि मुकेश अहलावत दिल्ली कैबिनेट में नए सदस्य हैं. वह पहली बार के विधायक हैं और अब आतिशी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया है.
शपथ ग्रहण के बाद आतिशी ने छुए केजरीवाल के पैर
बता दें कि शनिवार को राज निवास में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद आतिशी ने केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. राज निवास जाने से पहले भी आतिशी सिविल लाइंस स्थित पूर्व सीएम के आवास पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पहुंची थीं. उसके बाद वह शपथ ग्रहण के लिए राज निवास पहुंचीं.