
अपना दल (के) के प्रदेश अध्यक्ष, एक्ट्रेस शिखा मिश्रा समेत दर्जनों BJP में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यूपी में चुनाव के बीच विपक्ष दलों में बड़ी सेंधमारी की है। बीजेपी ने मंगलवार को सपा गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। अपना दल (के) के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह भगवा दल में शामिल हो गए हैं। वहीं, यूपी महिला कांग्रेस की सचिव प्रियंका किशोर ने भी अब भाजपा का हाथ थाम लिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने इन्हें लखनऊ स्थित कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले दो फेज में बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान हुआ है और अनेक दलों के नेताओं का पार्टी में आना जारी है।
आज विभिन्न दलों के नेताओं व समाज के प्रतिष्ठित जनों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) February 15, 2022
दो चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो गई है, भाजपा पुनः प्रचण्ड विजय की ओर बढ़ रही है। pic.twitter.com/oCJicfCl69
इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
अपना दल कमेरवादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल
कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर की पुत्र वधू प्रियंका किशोर
जनता पार्टी से पूर्व विधायक अशफ़ाक
डॉ प्रियंका किशोर कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो की पुत्रवधू और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता
बसपा के सुनील राव बहुजन समाज पार्टी
शिखा मिश्रा पूर्व मिस उत्तराखंड
राजनारायण सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राजेश तिवारी राजू भैया बसपा के पूर्व पार्षद
श्याम बिहारी यादव लोकदल
शरद पांडेय बसपा
मीनू तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता
स्वामीदयाल गौड
कैंट के बसपा नेता राजेश तिवारी
