
- Home
- /
- Top Stories
- /
- दूल्हे के सारे सपने...
दूल्हे के सारे सपने हुए चूर, ससुराल पहुंचने से पहले ही ये बड़ा कांड कर गई दुल्हन, जानें पूरा मामला

Bride Ran Away After Marriage : लखनऊ। उत्तरप्रदेश के वाराणसी से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां दुल्हन शादी के बाद बीच रास्ते में पति को धोखा देकर फरार हो गई। जहां एक तरफ दुखी मन से लड़की का परिवार अपनी बेटी को विदा करके निश्चिन्त हो गया था। वहीं लड़के के परिवार वाले अपनी नई-नवेली बहु के स्वागत की तैयारी में थे। तभी अचानक बीच रास्ते में दुल्हन को अपना प्यार याद आ जाता है। फिर क्या वह अपने पति को छोड़कर भाग गई।
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन हुई फरार
दरअसल, ये पूरा ममला वाराणसी के एक गांव का है जहां दुल्हन को ससुराल जाते समय अचानक बीच रास्ते में उसे उसका प्यार याद आ जाता है। इसके बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी को यह खबर दी कि वह दूल्हे के साथ ससुराल जा रही है। उसके बड़ा एकदम फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ने दूल्हे को कार में बैठाकर अपने किसी करीबी से मिलने की बात कहकर नीचे उतरी व पास आकर रुके दूसरे कार में बैठकर फुर्र हो गई।
कार में सवार था प्रेमी
बता दें उसी कार में उस दुल्हन का प्रेमी मौजूद था जो दुल्हन को लेकर फरार हो गया और दूल्हा ताकता रह गया। यह पूरी घटना दुल्हन के गांव से कुछ दूर पर एक पुलिया के पास हुआ। घटना के बाद जब दुल्हे ने इसकी सूचना लड़की के परिजनों दी तो घर में सन्नाटा छा गया। गांव में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई। गौरतलब है कि जन्सा क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी शनिवार की रात को बड़ागांव के बलुआ (कुड़ी) के लड़के के साथ हुई।
बीच रास्ते गच्चा देकर भागी दुल्हन
दुल्हन एकदम फिल्मी स्टाइल में दूल्हे को चकमा देकर भाग जाती है। दरअसल, दूल्हे के साथ कार में सवार होकर दुल्हन ससुराल के लिए चली और इसी कार में दुल्हन का प्रेमी भी मौजूद था। उसके बाद बीच रास्ते में दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। कार सवार दुल्हन को लेकर बड़ागांव की ओर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस युवती की शादी हुई है उसका एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन घर वालों ने इसकी इजाजत नहीं दी। मौका पाकर दोनों फरार हो गए। इस मामले में जन्सा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। थानेदार ने बताया घटना की जानकारी नहीं है, अगर तहरीर मिलती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
