Top Stories

मां के किये करतूत की सजा दो छोटे मासूम बच्चे 6 वर्षीय रोहन और 4 वर्षीय छोटू काटेंगे

सुजीत गुप्ता
30 April 2022 11:47 AM GMT
मां के किये करतूत की सजा दो छोटे मासूम बच्चे 6 वर्षीय रोहन और 4 वर्षीय छोटू काटेंगे
x

गोरखपुर के पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के बड़ी रेतवईयां गांव में एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हालांकि पति की हत्या करने वाली खुशबू के किए की सजा उसके दो मासूम बच्चे भी भुगतेंगे। दोनों की उम्र सात साल से कम होने की वजह से मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों को मां के साथ जेल में दाखिल करा दिया गया है। जेल में बच्चों के खेलने और अन्य इंतजाम हैं, लेकिन बाहरी लोगों से उनकी मुलाकात नन्हीं उम्र में ही मां की करतूत ने छीन ली।

पुलिस के अनुसार पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्वर्गीय मुन्ना चौहान के 32 वर्षीय बेटे मुकेश चौहान की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे 6 वर्षीय रोहन व 4 वर्षीय छोटू है। पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरुवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला।

फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो वह पिता को मृत देख अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पत्नी खुशबू टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि उसने कहा कि पति शराब पी कर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को भी मारपीट किया था। जिससे वह आहत थी और उसकी हत्या कर दी।

वहीं आसपास के लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी।

Next Story