राष्ट्रीय

GURMEET RAM RAHIM को 4 महीने में दूसरी बार पैरोल, हनीप्रीत के साथ बागपत डेरा पर रहेगा

Desk Editor Special Coverage
17 Jun 2022 12:54 PM IST
GURMEET RAM RAHIM को 4 महीने में दूसरी बार पैरोल, हनीप्रीत के साथ बागपत डेरा पर रहेगा
x
रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर से पैरोल (Parole) मिल गई है। इस बार एक महीने की पैरोल दी गई है।

रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर से पैरोल (Parole) मिल गई है। इस बार एक महीने की पैरोल दी गई है। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आया। पेरोल के दौरान वह यूपी (UP) के बागपत आश्रम (Baghpat Ashram) में रहेगा। उनके साथ हनीप्रीत भी बागपत के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले फरवरी में गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। इस दौरान वह गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था।

बता दें कि राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल हेलीकॉप्टर से भेजा गया। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी।

राम रहीम कब-कब आया जेल से बाहर

  • 12 मई 2021- गुरमीत को स्वास्थ्य में दिक्कत के चलते पीजीआई में उपचार के लिए लाया गया।
  • 17 मई 2021- गुरमीत को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल देकर गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून 2021- गुरमीत को उपचार के लिए पीजीआईएमएस लाया गया।
  • 8 जून 2021-गुरमीत को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 9 अगस्त 2021- गुरमीत को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।
  • 7 फरवरी 2022- को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी।
Desk Editor Special Coverage

Desk Editor Special Coverage

    Next Story