
- Home
- /
- Top Stories
- /
- एशिया कप 2023 के लिए...
एशिया कप 2023 के लिए भारत ने स्वीकारा पाकिस्तान का न्यौता, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला जाएंगे पाकिस्तान

भारत ने स्वीकारा PCB का न्योता।
Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बुलावा स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे। जहां बीसीसीआई के दोनों अधिकारी एशिया कप के तहत 4 सितंबर को लाहौर में खेले जाने वाले मैच बतौर मेहमान हिस्सा बनेंगे। इस पहल को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के रिश्तों में सुधार तौर पर देखा जा रहा है। एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।
आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम को पाकिस्तान के दौरे पर भेजने से पहले इंकार कर दिया था। लंबे समय तक चले विवाद के बाद अब इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान में एशिया कप के 4 और श्रीलंका में 9 मुकाबले होंगे। टीम इंडिया के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
2006 में आखिरी मुकाबला खेली थी भारतीय टीम ने
भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिलता है। इसी के कारण भारतीय टीम ने साल 2006 के बाद से एक भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और पाकिस्तान की टीम भी 2012 के बाद से भारत के दौरे पर नहीं आई है। 2012 के बाद से भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही हुई है। अब बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी का पाकिस्तान जाना एक बड़ा संकेत है।

उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।