
- Home
- /
- Top Stories
- /
- ISRO ने रचा नया...
ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, गगनयान मिशन की पहली टेस्ट प्लाइट हुई सफल

ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, गगनयान मिशन की पहली टेस्ट प्लाइट हुई सफल
ISRO: इसरो के गगनयान मिशन की पहली टेस्ट आज सफल हुई है। इसके तहत क्रू एस्केप सिस्टम की जांच होनी थी। इसमें रॉकेट में गड़बड़ी होने पर उसके अंदर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को सुरक्षित धरती पर लाने वाले सिस्टम की जांच हुई। इसमें टेस्ट वीइकल अबॉर्ट मिशन TV-D1 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इस फ्लाइट में तीन हिस्से हैं- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। इसरो 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे लांच किया। जो सफल हो गया है। इसकी जानकारी इसरो चीए न दी है।
गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट हुई सफल
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि मुझे इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1 Mission सफल रही है। इस मिशन का मकसद क्रू एस्केप सिस्टम की जांच करना था।
बंगाल की खाड़ी में लैंड हुआ क्रू मॉड्यूल
टेस्ट फ्लाइट के जरिए आसमान में भेजा गया क्रू मॉड्यूल सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में लैंड कर गया है। इसे रिकवर करने के प्रोसेस की शुरुआत हो गई है।
क्रू मॉड्यूल को लेने को गई टीम
गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट के जरिए लॉन्च किए गए रॉकेट से क्रू मॉड्यूल अलग हो चुका है। पैराशूट खुलने के साथ ही ये क्रू मॉड्यूल श्रीहरिकोटा तट से दूर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाला है। इसे रिकवर करने लिए भारतीय नौसेना का जहाज और गोताखोरों की टीम तैनात हैं।
बंगाल की खाड़ी में लैंड हुआ क्रू मॉड्यूल
टेस्ट फ्लाइट के जरिए आसमान में भेजा गया क्रू मॉड्यूल सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में लैंड कर गया है। इसे रिकवर करने के प्रोसेस की शुरुआत हो गई है।
Alos Read: यूपी में ठंड ने दी जोरदार दस्तक, मेरठ रहा सहसे ठंडा जिला, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।