लाइफ स्टाइल

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर का इमोशनल पोस्ट, जानें मौत से पहले क्या हुआ था?

सुजीत गुप्ता
24 Feb 2022 7:12 AM GMT
श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर का इमोशनल पोस्ट, जानें मौत से पहले क्या हुआ था?
x

हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Sridevi death anniversary) की आज पुण्यतिथि है। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। वे वहां एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। उनकी मौत के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन हार्ट अटैक से हुआ। लेकिन बाद में जब पोस्टमार्टम हुआ तब पता चला कि उनकी मौत डूबने से हुई थी।

ऐसे में श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी बेटी जाह्नवी ने उनकी याद में इमोशनल पोस्ट लिखा है। जाह्नवी ने अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। साथ ही बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी आगे बढ़ रही है। वहीं छोटी बेटी खुशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट करके उन्हें याद किया है।

जाह्नवी ने लिखा इमोशनल मैसेज

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी ने अपनी मां को पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्होंने लिखा है, मैंने अपनी जिंदगी में जितने साल आपके बिना जिए हैं उससे ज्यादा साल आपके साथ रही हूं। इस बात से नफरत हो रही है कि आपके बिना जीने वाले सालों में एक साल और बढ़ गया। मैं उम्मीद करती हूं कि आपको हम पर गर्व होगा मम्मा, क्योंकि इसी भरोसे हम जिंदगी में आगे बढ़ पा रहे हैं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।

मां के ज्यादा करीब थीं जाह्नवी

खुशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां श्रीदेवी की तस्वीर पोस्ट की है। खुशी और जाह्नवी अक्सर अपनी मां की याद में पोस्ट करती रहती हैं। बोनी कपूर भी श्रीदेवी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। श्रीदेवी जब इस दुनिया में थीं तो इंटरव्यूज में बता चुकी थीं कि जाह्नवी उनके ज्यादा करीब हैं। वहीं खुशी अपने डैड बोनी के। श्रीदेवी ने बताया था कि जाह्नवी को उठते ही मम्मा चाहिए होती हैं। श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क की रिलीज नहीं देख पाई थीं। श्रीदेवी का निधन फरवरी में हुआ था और धड़क जुलाई में रिलीज हुई थी।

बतादें कि जब श्रीदेवी की जब मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर उनके साथ होटल में ही मौजूद थे। श्रीदेवी की मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ आई थीं। कभी कहा गया कि उनकी हत्या हुई है तो किसी ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों से साथ मुंबई लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं।

बोनी कपूर और श्रीदेवी, फाइल फोटो

दिन का ज्यादातर समय श्रीदेवी ने अपने होटल रूम में रिलैक्स करते हुए बिताया। बोनी कपूर ने उस दिन श्रीदेवी को फोन किया था और उनका हाल चाल जाना। हालांकि उन्होंने श्रीदेवी को फोन पर ये नहीं बताया कि वे दोबारा दुबई आने वाले हैं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बोनी दोबारा दुबई गए, उस रात दोनों बाहर डिनर करने के लिए जाने वाले थे। इससे पहले दोनों ने बैठकर खूब बातें कीं।

इसके बाद बोनी फ्रेश होने चले गए। जब वे बाहर आए तो रोमांटिक डिनर के लिए तैयार होने के लिए श्रीदेवी नहाने चली गईं। बोनी रूम में बैठकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट देखने लगे। तब करीब आठ बज रहे होंगे। बोनी ने श्रीदेवी को लिविंग रूम से ही आवाजें दीं। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से अवाज नहीं आई तो उन्हें फिक्र होने लगी।

अंदर से पानी का टैप खुला होने की आवाज आने के बाद बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा ठक-ठकाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी घबरा गए और उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जो नजारा था उसे देखकर बोनी कपूर की दुनिया ही लुट गई। बाथटब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी डूबी हुईं थीं। अपने प्यार को इस तरह देखकर बाथटब में डूबे हुए देखकर बोनी कपूर ऐसे टूटे की आज तक जुड़ नहीं पाए। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के निधन की खबर ने उनके चाहनवालों को बड़ा सदमा दिया था। श्रीदेवी उस वक्त मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थीं। जाह्नवी उनके साथ नहीं थीं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story