
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Kurukshetra Crime:...
Kurukshetra Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में व्यक्ति के शरीर पर 9 बार चाकू से वार, हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप

Kurukshetra Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में झांसा गांव में नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
कुरुक्षेत्र के गांव झांसा के पास नहर में हाथ और पैर कपड़े से बंधा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति के शरीर पर 9 चाकू के वार के निशान है। और सिर पर चोट के निशान है। गौतम और प्रगति सिंह की टीम ने सबको बाहर निकाल कर पुलिस को सौप दिया है। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर 9 चाकुओं के वार और सर पर चोट के निशान है। और उसके हाथ और पैर भी कपड़े से बंधे हुए थे। प्रगट सिंह ने कहा की बेरहमी के साथ इसका मर्डर किया गया और उसके बाद इसको नहर में फेंका गया है।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। वहीं, पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएंगी।
