Top Stories

Kushinagar Crime Hindi : 24 घंटे में कुशीनगर पुलिस ने 113 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Special Coverage Desk Editor
2 Aug 2024 2:05 PM GMT
Kushinagar Crime Hindi : 24 घंटे में कुशीनगर पुलिस ने 113 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
x
Kushinagar Crime Hindi :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

शशांक मिश्रा:

Kushinagar Crime Hindi :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसपी संतोष मिश्रा और एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 24 घंटे के भीतर 113 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस अभियान में जनपदीय पुलिस ने पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर, जिलाबदर और वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिले के सभी थानों में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

थानों द्वारा की गई गिरफ्तारी

  • कोतवाली पडरौना: 5
  • रविन्द्र नगर धूस: 3
  • जटहा बाजार: 4
  • तुर्कपट्टी: 4
  • हाटा: 12
  • कप्तानगंज: 10
  • अहिरौली बाजार: 2
  • कसया: 14
  • पटहेरवा: 11
  • तरया सुजान: 9
  • तमकुहीराज: 3
  • सेवरहीं: 1
  • विशुनपुरा: 5
  • खड्डा: 9
  • नौरंगिया: 2
  • हनुमानगंज: 3
  • रामकोला: 16

सुरक्षा का भाव

इस व्यापक अभियान के चलते आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। कुशीनगर पुलिस द्वारा किए गए इस कठोर कदम से जिले में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story