
- Home
- /
- Top Stories
- /
- समुद्र के भीतर का...

(लेखिका सीमा)
आपने सुना है कभी कि समुद्र के भीतर कोई गुफा भी हो सकती है।लेकिन यह सच है ।अमेरिका के बेलीज शहर में गहरे समुद्र तल में ऐसी ही गुफा है जिसे द ग्रेट ब्लू होल कहा जाता है। यह एक गोलाकार गुफा है जिसका व्यास318मीटर है और गहराई125मीटर है।
यकीन करना मुश्किल है लेकिन यह सच है ।यह गुफा समुद्र तल में अवस्थित है।दुनिया भर के गोताखोरों और समुद्री पर्यटकों के लिए यह एक कौतूहल और पर्यटन के पसंदीदा जगहों में से है। खोजः इसकी खोज फ्रांसीसी वैज्ञानिक जैक्स कॉस्ट्यू ने सन्1971में की थी।वह समुद्र में अपनी खोजी अभियान के क्रम में आए थे और इस अनमोल धरोहर की खोज किया था।
निर्माण इसके निर्माण का काल सृष्टि के क्रमतर विकास का परिणाम है। लगभग डेढ़ लाख साल पहले से धीरे धीरे यह क्रमवद्ध रुप से बनता गया। ऐसा भी माना जाता है कि पहले यह गुफा धरती पर थी।उस समय समुद्र में जल बहुत ही कम हुआ करता था।लेकिन परिवर्तन के क्रम में समुद्र गहरा होता गया तो यह गुफा भी समुद्र के भीतर चली गई।
यह गुफा चूने से बनी हुई है। एक अचरज भरी रुपरेखा है। इसके भीतर कई तरह के वनस्पतियां, पत्थर, मछलियां और समुद्री जीवों की प्रजातियां रहती हैं। स्कूबा डाइविंग करनेवालों के लिए यह किसी रोमांच से कम नहीं। इसकी बनावट के रहस्यों पर अभी तक प्रश्न बना हुआ है।वैज्ञानिक इसपर रिसर्च भी कर रहे हैं। सन्2012 में डिस्कवरी चैनल ने इसे दुनिया के10अद्भुत अजूबों में शामिल किया था।
