Live Update : देश दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज और बड़ी खबरें

देश दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए स्पेशल कवरेज न्यूज को किल्क करें और जाने देश दुनिया की ताजा खबरें ..
Live Updates
- 21 Jan 2021 9:05 AM GMT
नोएडा: सेक्टर 27 कैलाश अस्पताल में बम होने की सूचना, सूचना के बाद अस्पताल में मची भगदड़, सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र का मामला।
- 21 Jan 2021 5:04 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सड़क सुरक्षा माह' का उद्घाटन किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सड़क सुरक्षा माह' के उद्घाटन कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- 21 Jan 2021 3:26 AM GMT
किसान आंदोलन को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, ओड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों ने प्रदर्शन
कौशाम्बी:किसान आंदोलन को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, ओड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों ने प्रदर्शन, कोखराज टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया, 15 जनवरी को उड़ीसा से चले हैं-किसान, यूपी पुलिस हमें परेशान कर रही-किसान, टोल प्लाजा पर जमकर की नारेबाजी. यह किसान अक्षय के नेत्रत्व में ओड़िसा से दिल्ली के लिए निकले है.
- 21 Jan 2021 3:23 AM GMT
यूपी में 3 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
यूपी में 3 पीपीएस अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर में संशोधित कर दी गई नई जिम्मेदारी, 3 पीपीएस अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी.
- 21 Jan 2021 3:19 AM GMT
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मासूम अपह्रत की हत्या, शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मासूम अपह्रत की हत्या, शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए, दो दिन पहले मासूम का हुआ था अपहरण
- 21 Jan 2021 3:10 AM GMT
राष्ट्रपति बाइडेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ रिश्तों को किया बहाल
राष्ट्रपति बाइडेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ रिश्तों को बहाल करते हुए डॉ एंथोनी फॉसी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाया.
राष्ट्रपति बाइडेन ने मुस्लिम बहुल देशों पर लगाई गई यात्रा-पाबंदियों को हटाने का फैसला लेते हुए विदेश मंत्रालय को जल्द ही वीजा प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश.
- 21 Jan 2021 3:09 AM GMT
उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर जारी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "बहुत ठंड है, ठंड से बचने के लिए हम लोग आग जला रहे हैं
उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर जारी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "बहुत ठंड है, ठंड से बचने के लिए हम लोग आग जला रहे हैं।"
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- 21 Jan 2021 2:54 AM GMT
राष्ट्रपति जो बिडेन ने कई बड़े फ़ैसलों पर किए हस्ताक्षर
राष्ट्रपति जो बिडेन ने कई बड़े फ़ैसलों पर किए हस्ताक्षर; #COVID19 के मद्देनज़र सभी अमेरिकियों को लिए #Mask पहनना किया गया अनिवार्य.
जलवायु परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के दोबारा शामिल होने के आदेश पर किए हस्ताक्षर; अमेरिका आज से 30 दिन बाद पेरिस जलवायु समझौते में फिर से हो जाएगा शामिल
राष्ट्रपति बाइडेन ने मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस लिया, साथ ही मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के निर्माण पर भी लगाई रोक
- 21 Jan 2021 2:41 AM GMT
महाराष्ट्र: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन की एक खेप मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ढाका के लिए रवाना होगी।
महाराष्ट्र: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन की एक खेप मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ढाका के लिए रवाना होगी।
- 21 Jan 2021 2:40 AM GMT
अलीगढ : सीओ की सरकारी गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, गभाना सीओ कर्मवीर सिंह का हाथ फ्रैक्चर
अलीगढ : सीओ की सरकारी गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, गभाना सीओ कर्मवीर सिंह का हाथ फ्रैक्चर, सीओ को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, गभाना थाना क्षेत्र के भांकरी की घटना.