Top Stories

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया बड़ा खुलासा, कहा सोनिया गांधी और राहुल के कहने पर मिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद

Mallikarjun Kharge said that he got the post of Congress President at the behest of Sonia Gandhi and Rahul
x

मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत नहीं करती तो मोदी कभी पीएम नहीं बनते। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा खुलासा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पार्टी प्रमुख बनने को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में खरगे ने अपने बयान में कहा कि मुझे अध्यक्ष पद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर मिला है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अगर संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत नहीं करती तो मोदी कभी पीएम नहीं बनते।

मणिपुर जल रहा, देखने नहीं गए पीएम- खरगे

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि संसद में पीएम मोदी केवल अपनी बात करते हैं, गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर को याद नहीं करते। मणिपुर जल रहा है लेकिन पीएम मोदी देखने तक नहीं गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भी निशाना साधा और बोले कि पीएम ने लाल किले से कहा कि अगली बार फिर यहां झंडा फहराऊंगा। आगे उन्होंने कहा कि वो झंडा जरूर फहराएंगे लेकिन अपने घर पर और अमित शाह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर फहराएंगे।

खरगे ने कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ने का जबकि पीएम तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं, अगर महिलाएं ठान लें तो बीजेपी सरकार को हटा सकते हैं। बांग्लादेश युद्ध का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश आजाद करवाया, पाकिस्तान के एक लाख लोगों को जेल में डाला। मोदी आसमान में उड़ रही चील को भैंस बता कर गुमराह करते हैं।

खरगे का पीएम मोदी पर साधा निशाना

खरगे ने पीएम मोदी पर निसाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी आजकल भाइयों-बहनों छोड़ अब परिवारजन बोल रहे हैं। कह रहे हैं इंडिया गठबंधन वाले क्या कर रहे हैं! घबराइए मत, मुकाबला करो। विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

Also Read: Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, यहां पढ़िए पूरी खबर

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story