लाइफ स्टाइल

सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन धमेचा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

सुजीत गुप्ता
10 Oct 2021 7:35 AM GMT
सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन धमेचा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
x

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था।

इस छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उनके दोस्त अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। जब एनसीबी ने इस पार्टी में छापेमारी की थी, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, यहां पर मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं।

हालांकि, इस खबर की किसी ने पुष्टि नही की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर पार्टी के अंदर लेकर जाया जा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि, ये वीडियो एनसीबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, कैसे एक लड़की सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था।

इस वीडियो के ऊपर लिखा है, शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट में उस लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से स्पेशल कवरेज न्यूज इस वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करता है।



Next Story