Top Stories

भाजपा से विधायक बनते ही नंदकिशोर गुर्जर एक्शन मोड में, मीट-मांस की दुकानें दी ये चेतावनी

सुजीत गुप्ता
12 March 2022 9:29 AM GMT
भाजपा से विधायक बनते ही नंदकिशोर गुर्जर एक्शन मोड में, मीट-मांस की दुकानें दी ये चेतावनी
x
Nandkishore Gurjar in action mode as soon as he became MLA from BJP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है और एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालेंगे वही पार्टी की जीत में कई ऐसे विधायक रहे जो दोबारा अपनी सीट से चुनकर आए हैं, जिसमें लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर भी हैं। वह अपने बयानों के लिए पिछले कार्यकाल में भी चर्चा में रहे थे और इस बार भी विधायक बनते ही उन्होंने विवादित बयान दे दिया है।

नंद किशोर गुर्जर चुनाव जीतने के बाद मीडिया से पहली बार मुखातिब हुए। यहां नंदकिशोर ने जनता का आभार व्यक्त किया कि उसने उन्हें जिता दिया। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले पांच सालों में वह क्या करेंगे ये तो बताया ही साथ ही यह भी चेतावनी दे डाली कि लोनी में बिना अनुमति के एक भी मांस-मीट की दुकान या होटले नहीं खुलेंगे।

विधायक ने चेतावनी के लहजे में कहा कि लोनी में तुरंत मांस की दुकानों को बंद कराया जाए। बिना अनुमति के मांस का होटल बंद हो। कोई भी ओयो होटल, नशे का कारोबार, कोई गलत काम नहीं होना चाहिए। लॉ एंड ऑडर ऐसा हो कि लोग गर्व करें। उन्होंने कहा कि जैसी कानून-व्यवस्था पिछले पांच साल में रही वैसी ही रहनी चाहिए। कुछ अधिकारी बदनाम करने का काम करते हैं, लेकिन वह सावधान हो जाएं। हम लोनी को लंदन बनाएंगे।

नंदकिशोर गुर्जर ने विधायक बनने के बाद सबसे पहले जल निकासी पर काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए योजना बनाई है। जल्द जलभराव की समस्या दूर होगी। विधायक ने बताया कि जलनिकासी के बाद लोनी की बहन बेटियों को लिए डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू कराया है। यह काम जल्द पूरा कराएंगे। लोनी में आईटीआई को जल्द शुरू कराएंगे। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाईपास बनाएंगे। लोनी की जनता को कभी किसी काम में कमी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोनी में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जितने भी माफिया, गलत काम करने वाले और जिन्होंने नगरपालिका को लूटा वह सब मिलकर चुनाव लड़े हैं। जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व चैयरमेन द्वारा 300 करोड़ के घोटाले की जांच की कॉपी लोनी एसडीएम की टेबल पर आ चुकी है। जो अधिकारी लोनी की जनता की सेवा करने आएगा। उनका सम्मान करेंगे। लेकिन जो लूट मचाएगा उसे रुकने नहीं देंगे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story