
रूस ने फेंका था विशाल बम, यूक्रेन के इस शख्स ने ऐसे कर दिया बम को डिफ्यूज

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण 20 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं। यूक्रेन के बड़े शहर इस जंग में पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद भी पूर्ण युद्ध विराम पर सहमति नहीं बन पाई है। अभी हाल ही में एक घटना सामने आई है जब यूक्रेन के कुछ लोग मिलकर एक खतरनाक बम को डिफ्यूज करते दिख रहे हैं।
दरअसल, यह घटना यूक्रेन के एक शहर की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बेलारूस की एक मीडिया सर्विस ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि दो नागरिक सिर्फ हाथों से प्लास्टिक की बोतल की मदद से बड़ा सा बम डिफ्यूज कर रहे हैं। जिस बम को दो लोग सिर्फ हाथ से डिफ्यूज करते नजर आए वो कोई साधारण बम नहीं है बल्कि यह बम इतना काफी शक्तिशाली माना जाता है।
Bomb defusing process pic.twitter.com/AZeMaesE6K
— NEXTA (@nexta_tv) March 9, 2022
अपने हाथों से बम डिफ्यूज करते हुए एक शख्स लगातार बम के ऊपर पानी गिरा रहा है, जबकि एक अन्य शख्स बम को पकड़े हुए है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग उन नागरिकों की तारीफ करने लगे। कोई कह रहा है कि यही साहस है जो अभी तक यूक्रेन रूस के सामने टिका हुआ है, जब्कि एक यूजर ने लिखा कि रूस वाकई यूक्रेन में तबाही मचा रहा है।
