राष्ट्रीय

कौन होगा पंजाब सीएम का चेहरा? कांग्रेस ने 'पुष्पा' की तर्ज पर जारी किया पोस्टर

कौन होगा पंजाब सीएम का चेहरा?  कांग्रेस ने पुष्पा की तर्ज पर जारी किया पोस्टर
x

पंजाब विधानसभ चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां विभिन्न तरीकों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने सीएम चन्नी का फिल्मी अंदाज़ पोस्टर शेयर किया जो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सीएम चन्नी तस्वीर बनी हुई है। उसमे लिखा है की ईडी रेड मारो या झूठे आरोप लगाओ चन्नी झुकेगा नहीं... ये पंजाब का शेर है। आपकों बता दें कि सीएम चन्नी के यहां जब से ईडी की रेड पड़ी है, विपक्षी दलों के नेता लगातार उन पर हमलावर हैं।



यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद से पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कांग्रेस केंद्र पर दबाव डालना चाह रही है। कांग्रेस ने इस पोस्ट के ज़रिए एक तीर से दो निशाने साधें हैं। एक तरफ़ पार्टी ने रेड का विरोध तो किया, वहीं दूसरी तरफ़ पोस्टर के ज़रिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगमी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी कर डाला है। हाल ही मेंएक मूवी पुष्पा ने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी जिसमें अल्लु अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभाया था।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story