Top Stories

विधानसभा चुनाव 2024 के बाद शुरू हो सकती है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, भोपाल में हो सकती है शुरुआत

Rahul Gandhi can start Bharat Jodo Yatra again after MP assembly elections
x

विधानसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकते हैं।

Rahul Gandhi Padayatra: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव है। अगले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थीं। इसका फायदा उन्हें कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिला भी था। अब खबर है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जल्द ही शुरू कर सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी के बीच भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण आयोजित किया जा सकता है। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए 13 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे। अभी फिलहाल राहुल गांधी 3 दिनों के दौरे पर उत्तराखंड में हैं जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

एमपी में राहुल गांधी के होगें कई कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर राहुल गांधी के आने वाले कार्यक्रमों की अगर बात की जाए तो बुधवार 8 नवंबर को वो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में होंगे। इसके बाद 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर में, 10 नवंबर को सतना और 13 नवंबर को भोपाल के कार्यक्रम मे मौजूद रहेगें है।

क्या पिछली भारत जोड़ो यात्रा से अलग होगी इस बार की यात्रा?

इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से की थी। और 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर इसे खत्म किया था। वहीं भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत इसी साल दिसंबर के महीने से हो सकती है जो अगले साल फरवरी तक चलने वाली है। कहा ये भी जा रहा है कि ये यात्रा पिछली यात्रा से अलग होगी। पिछली बार राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की थी जबकि इस बार कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए इस यात्रा को पूरा करेगें।

Also Read: कुत्ता-बंदर पकड़ने के लिए यूपी में निकलेगी नौकरी, आपको करने होंगे ये काम

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story