लाइफ स्टाइल

24 दिसम्बर को रिलीज होगी रणवीर की 83 फिल्म, दिल्ली में टैक्स फ्रि, देखें ये ट्रेलर

सुजीत गुप्ता
22 Dec 2021 3:48 AM GMT
24 दिसम्बर को रिलीज होगी रणवीर की 83 फिल्म, दिल्ली में टैक्स फ्रि, देखें ये ट्रेलर
x

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अच-अवेटेड फिल्म 83 इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 83 की पहली झलक देखने के बाद से ही लोगों ने कह दिया था कि रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव जैसे ही नजर आ रहे हैं और ये फिल्म बॉत्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप जीत कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया था और कबीर खान ने इस दौरान के हर एक इमोशन को पर्दे पर उकेरने की भरपूर कोशिश की है। शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म के जरिए पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को 83 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि रणवीर सिंह की ये फिल्म 24 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा बोमन ईरानी, हार्डी संधू, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन और एमी विर्क समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।



Next Story