धर्म-कर्म

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

सुजीत गुप्ता
19 Jan 2022 7:05 PM GMT
आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
x

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 जनवरी 2022 को गुरुवार है। इस दिन विधि- विधान से विष्णु भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है।जानिए 20 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

वृष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। संचित धन में कमी आएगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान सुख म‍िलेगा।

मिथुन राशि- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुझान बढ़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह राशि- मन अभी परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत भी रहें। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी की स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र पर पूर्ण ध्यान दें। परिश्रम अधिक रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

धनु राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनने के योग हैं।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के लिए भी प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वाद खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story