Top Stories

सहारनपुर पुलिस ने साधू बाबा हत्याकांड का किया 12 घण्टे में खुलासा,1 हत्यारोपी मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार

News Desk Editor
13 March 2022 9:03 AM GMT
सहारनपुर पुलिस ने साधू बाबा हत्याकांड का किया 12 घण्टे में खुलासा,1 हत्यारोपी मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार
x
सहारनपुर पुलिस,थाना मिर्जापुर द्वारा साधू बाबा हत्याकांड का 12 घण्टे में खुलासा करते हुए 01 हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद

सहारनपुर : 12-मार्च को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नांगा बाबा (नाम पता नामालूम) की हत्या कर शव को जलाने की घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अनुपालन में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नांगा बाबा (नाम पता नामालूम) हत्याकांड का 12 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए वांछित अपराधी प्रवेश गिरि पुत्र महेन्द्र पाल निवासी ग्राम कलावड थाना छप्पर जिला यमुनानगर (हरियाणा) सम्बन्धित मु0अ0स0 63/2022 धारा 302/201 भा0द0वि0 को दिनांक 12.03.2022 को समय करीब 14.50 बजे ग्राम कासमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद की गयी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Next Story