- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Share Market Opening:...
Share Market Opening: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स की 81000 से नीचे ओपनिंग
Share Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है. सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. दरअसल, इंटरनेशन मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू बाजार में भी सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स बाजार खुलते ही 81 हजार अंक के स्तर से नीचे चला गया. जबकि आज आईटी के शेयरों पर भारी दबाव दिख रहा है और इसके शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है.
कैसी रही बाजार की शुरुआत
आज सुबह 9.15 बजे शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ ओपन हुआ. उसके बाद ये 81000 के अंक से नीचे गआ गया. जबकि निफ्टी में कारोबार शुरू होते ही करीब 50 अंक की गिरावट दर्ज की गई और ये 24800 अंक के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स में करीब 195 अंक की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद ये 80,988 अंक पर आ गया. जबकि इसी समय एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 65 अंक गिरकर 24,785 अंक पर कारोबार करता दिखा.
प्री-ओपन में भी गिरा शेयर बाजार
इससे पहले प्री-ओपन सेशन में भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया. उसके बाद ये 81 हजार से नीचे आ गया. जबकि निफ्टी में 30 अंक की गिरावट के साथ ये 24,825 अंक तक लुढ़क गया. मार्केट की ओपनिंग से पहले सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 86 अंक की गिरावट के साथ 24,840 अंक पर आ गया. हालांकि, निफ्टी विक्स इंडेक्स में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भी हुई थी गिरावट
बता दें कि शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भी उतार-चढ़ाव बना रहा. यही नहीं आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. 6 सितंबर को सेंसेक्स 1,017.23 अंक यानी 1.24 फीसदी गिरकर 81,183.93 अंक पर क्लोज हुआ. जबकि निफ्टी50, 292.95 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,852.15 अंक पर बंद हुआ. बीते सप्ताह में सेंसेक्स में 1,181.84 अंक यानी 1.43 फीसदी और निफ्टी में 383.75 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.