
- Home
- /
- Top Stories
- /
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान विधायक पद से देंगे इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के पूर्व काबीना मंत्री और रामपुर से सांसद आज़म खान अपने विधायक पद से इस्तीफा देंगे . अखिलेश यादव आज़मगढ़ से और आज़म खान रामपुर से सांसद है.
करहल से विधानसभा चुनाव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जीत गये है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि अब वो वहा से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि आजमगढ़ में सर्वाधिक 10 सीटें मिलने से यहां से वह जुड़े रहेंगे। वहीं आजम खां भी अपनी सीट छोड़ सकते हैं। संसद में सपा के पांच सांसद हैं। इसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर रहमान बर्क सांसद हैं।
सपा को मैनपुरी जिले की चार में दो, संभल की चार में तीन, रामपुर में पांच में तीन, मुरादाबाद की छह में पांच सीटें मिली हैं। जबकि आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटें सपा के खाते में आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष आजमगढ़ से संसद सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे। अगला चुनाव लोकसभा का है। ऐसे में वह लोकसभा सदस्य के रूप में सदन में अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। सपा सूत्रों का कहना है कि वह करहल की सीट छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।
उधर, अखिलेश यादव से शुक्रवार दोपहर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब घंटे भर सियासी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि गठबंधन के बाद भी सीटें हारने के करणों पर चर्चा हुई है।