Top Stories

सपा नेता गुलशन यादव को मिली जमानत, कल ही यूपी पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

SP leader Gulshan Yadav got bail only a few hours after his arrest
x

सपा नेता गुलशन यादव।

सपा के प्रतापगढ़ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को लूट और मारपीट के आरोप में मंगलवार को प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया था। पढ़िए पूरी खबर..

UP News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को कल प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद कुछ ही घंटों बाद रिहा कर दिया गया है। गुलशन यादव को अदालत में पेश करने के बाद हाईकोर्ट के डायरेक्शन के आधार पर एनबीडब्ल्यू रिकॉल हुआ। सीजेएम ने धारा 395 को रिफ्यूज करते हुए जमानत मंजूर कर दी। सपा नेता की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि सपा के प्रतापगढ़ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को लूट और मारपीट के आरोप में मंगलवार को प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि लूट और मारपीट के एक मामले में वांछित सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को प्रयागराज के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

गुलशन यादव पर 21 मुकदमे हैं दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा नेता गुलशन यादव के ऊपर हत्या और लूट समेत अनेक जघन्य मामलों के कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ डकैती, हमला करने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और धमकाने के आरोपों में दर्ज एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गुलशन यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंडा सीट से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बताया जाता है कि सपा नेता गुलशन यादव कभी राजा भैया के सबसे करीबी माने जाते थे।

इन मामलों में भी आरोपी रहे हैं गुलशन यादव

बता दें कि मायावती के कार्यकाल में जब राजा भैया पर पोटा लगाया गया था उस वक्त पोटा मामले के गवाह राजेन्द्र यादव की हत्या कुंडा इलाके में हुई थीं। उसके बाद सीओ जियाउल हक हत्याकांड में भी राजा भैया के साथ गुलशन यादव को सह आरोपी बनाया गया था। हालांकि, सीबीआई ने राजा भैया के साथ ही गुलशन यादव को भी क्लीन चिट दे दी थी।

Also Read: गैस सिलेंडर के दामों की कटौती पर पूर्व सीएम ने ली चुटकी, अखिलेश यादव बोल-100 महीने की लूट....

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story