
- Home
- /
- Top Stories
- /
- आज ही दिल्ली में...
आज ही दिल्ली में राजश्री के साथ सात फेरे लेंगे तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में इक्के-दुक्के बाहरी लोगों के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद होंगे। सगाई के साथ आज ही शादी की रस्म भी पूरी की जाएगी। पूरा आयोजन हिंदू रीति रिवाज से होगा। कोरोना को लेकर जारी स्थिति के सामान्य होने पर बहुभोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों शामिल होंगे।
लालू परिवार में यह पहला अंतरजातीय विवाह होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की शादी हरियाणा की राजश्री से हो रही है। दो साल पहले राजश्री ने ईसाई धर्म स्वीकार किया था। हालांकि परिवार और पार्टी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
हालांकि यह सब स्थिति पर निर्भर करता है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी और राजश्री की शादी पिछले साल ही होनी थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया। दोनों परिवार के लोग अब इसे टालने के मूड में नहीं थे। लिहाजा आज ही दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है। तेजस्वी की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं।
