- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- कार के उड़े परखच्चे,...
कार के उड़े परखच्चे, कैसे बचा वित्त राज्य मंत्री के घर का इकलौता चिराग
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के इकलौते बेटे की फॉर्च्यूनर कार गन्ने से लदी गाड़ी में पीछे से टकरा गई, जिससे केंद्रीय राज्यमंत्री पुत्र की कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। एयर बैग की मेहरबानी से इस हादसे में केंद्रीय राज्यमंत्री के इकलौते पुत्र की जान जाने से बाल-बाल बच गई। हालाकि केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र एवं उनके गनर तथा एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
दरअसल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के इकलौते पुत्र रोहन चौधरी शनिवार की रात अपने गनर एवं एक अन्य के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गंतव्य के लिए जा रहे थे। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के सामने पहुंचते ही वातावरण में छाए कोहरे की वजह से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के पुत्र की फॉर्च्यूनर कार आगे जा रही गन्ने से लदी गाड़ी से पीछे से टकरा गई। गन्ने लदी गाड़ी से टकराते ही कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। गनीमत इस बात की रही कि केंद्रीय राज्यमंत्री पुत्र की कार में एयर बैग लगे हुए थे जिसके चलते इस हादसे में उनकी जान जाने से बाल-बाल बच गई।
इस हादसे में केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र एवं उनके गनर तथा एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल हुए लोगों को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के निजी सचिव मौके पर पहुंचे इलाज के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र रोहन चौधरी को महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने स्थित उनके आवास पर पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही उनके शुभचिंतकों का उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए तांता लग गया।