
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कार ने बुलेरो को मारी...
कार ने बुलेरो को मारी टक्कर, दरोगा समेत सात घायल

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में दरोगा और महिला कांस्टेबल समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ये हादसा तब हुआ जब लापता युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाते समय पुलिस की बोलेरो पंचर होकर अनियंत्रित हो गई, तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा, महिला कांस्टेबल समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
सौरिख थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलम सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, डाक मुंशी सौरभ लाठियान, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी चालक आनंद कुमार के साथ पिछले तीन माह से लापता युवती को सौरिख से गिरफ्तार कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से न्यायालय लिए जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो का पिछला टायर पंचर हो गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। इस बीच पीछे से आ रही कार ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार उप निरीक्षक आलम सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह व ड्राइवर आनंद घायल हो गए।
कार में आगरा के थाना डौकी के रामनगर गांव निवासी चालक अनिल कुमार, आकाश, विनोद व ताजगंज निवासी विनोद सवार थे। इसमें अनिल, आकाश और विनोद भी घायल हो गए। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों व सौरिख पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। गिरफ्तार युवती को न्यायालय के बजाय वापस थाने लाया गया।
