
- Home
- /
- Top Stories
- /
- युवक ने फावड़ा से कई...
युवक ने फावड़ा से कई लोगों को किया अधमरा, तीन की मौत, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खानपुर थाना इलाके में एक युवक ने गांव के करीब 10 लोगों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी बलवीर उर्फ बल्ला सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर मक्का बोने गया था। अचानक बलकटी से उसने पड़ोसी किसान नत्थी( 65 वर्ष) पुत्र हरिचंद पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद विमला( 40 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल की भी हत्या कर दी। रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र नंदू पर बलकटी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलवीर ने गांव के ही पुष्पेंद्र, नौरंग, तेजपाल पर भी कातिलाना हमला किया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसओ शत्रुघ्न, सीओ स्याना अलका सिंह मौके पर पहुंच गए। डीआईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं।
डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने ने बताया कि अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, अन्य की हालत गंभीर है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बलकटी एवं फावड़े को बरामद कर लिया गया है । इस सनसनीखेज घटना से गांव में कोहराम मच गया है। दहशत का माहौल है।
