- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Arvind Kejriwal के...
Arvind Kejriwal के परिवार को रहने के लिए अपना घर देने की लगी होड़, जानें दिल्ली में कहां रहेंगे
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने का ऐलान किया है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने की होड़ लग चुकी है. अरविंद केजरीवाल को चाहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक सहित हर क्षेत्र से जुड़े लोग उनको अपने घर में रहने की पेशकश कर रहे हैं. दिल्ली के लोगों ने अपना दिल और घर के दरवाजे दोनों अरविंद केजरीवाल के लिए खोल दिए हैं.
परिवार को अपने साथ रहने का अनुरोध किया
कुछ लोगों ने तो अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को अपने साथ रहने का अनुरोध किया है. वहीं कइयों ने अपने घर को साझा करने की पेशकश की. वहीं कई लोग उनके रहने के लिए अपने खाली घरों को उपलब्ध करा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश पूरी दिल्ली से आई है. इनमें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास सहित कई इलाके शामिल हैं.
नई दिल्ली के आसपास रहने का प्रयास कर रहे
आपको बता दें कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के संग रहते हैं. वे ऐसे घर की तलाश में हैं, जहां उनका परिवार आराम से सहूलियत के साथ रह सके. दिल्ली के पूर्व सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र यानी नई दिल्ली के आसपास रहने का प्रयास कर रहे हैं. नई दिल्ली विधानसभा से विधायक अरविंद केजरीवाल हमेशा से अपने निर्वाचित क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. पूर्व सीएम ऐसे घर की तलाश में हैं जो सभी प्रकार की बाधाओं और विवादों से मुक्त हो.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब चार माह ही बचे हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब चार माह ही बचे हैं, ऐसे में ‘‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक ऐसे घर की तलाश में हैं, जहां वह अपने समय और संसाधनों का उपयोग कर सकें. वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें. इसमें किसी तरह की रूकावट न आए. वह एक ऐसी जगह पर घर की तलाश में जुटे हैं, जहां पर वह न केवल अच्छे से अपने कामकाज को अंजाम दे सकें, इसके साथ उन्हें विजिट करने और दिल्ली के हर इलाके में रह रहे लोगों से आसानी से जुड़ने में सहायता मिल सके.